
*एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी* द्वारा गत दिनों सम्पन्न क्राईम मीटिंग के दौरान मातहतों को हल्द्वानी, नैनीताल, कैंची धाम, भवाली और रामनगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे।
उक्त के क्रम में *पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ0 जगदीश चंद्रा* द्वारा दिनांक 29.11.2025 को हल्द्वानी में *क्रेन संचालकों संग गोष्ठी आहूत की गई,* जिसमें हल्द्वानी शहर, नैनीताल, भवाली एवं कैंची तथा रामनगर की यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु पीपीपी मोड पर क्रेन संचालन के विषय में चर्चा की गई।
साथ साथ यह भी निर्देशित किया गया कि बड़ी क्रेन को यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत शहर हल्द्वानी के मुख्य मार्गो पर ना चला कर बाईपास मार्गों जैसे गोला बाईपास का प्रयोग किया जाए।
उक्त गोष्ठी में मनोज कुमार कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी, अमित कुमार सीओ सिटी हल्द्वानी, एवं महेश चंद्रा यातायात निरीक्षक तथा क्रेन संचालक उपस्थित रहे।

More Stories
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान