
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार) मसूरी
शनिवार की देर शाम मसूरी माल रोड पर उस वक्त हंगामा मच गया, जब एसडीएम राहुल आनंद ने पुलिस, नगरपालिका और प्रशासनिक टीम के साथ अचानक अतिक्रमण विरोधी अभियान चला दिया। दुकानों के बाहर फैला सामान हो, सड़क पर खड़ी गाड़ियां हों या दून-व्यू को ढककर चल रही अवैध दुकानें सब पर सीधे कार्रवाई हुई।
एसडीएम ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि अब दुकान से बाहर सामान मिला तो उसे ज़ब्त कर दुकान सील कर दी जाएगी। वासु सिनेमा के पास दून-व्यू पॉइंट को ढककर लगाई गई अवैध दुकानें हटवाई गईं और सामान ज़ब्त किया गया। माल रोड पर खड़े दोपहिया और चौपहिया वाहनों पर भी जुर्माना लगाया गया और कई गाड़ियों को टो किया गया। सड़क पर लगी अवैध पटरी और झटपट दुकानों को भी हटाने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम राहुल आंनद ने कहा कि माल रोड की सुंदरता और व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मास्टर प्लान और यातायात में बाधा बनने वालों को तुरंत हटाने के निर्देश। माल रोड की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं। प्राकृतिक सौंदर्य और सड़क व्यवस्था से समझौता करने वालों के खिलाफ रोज़ाना कार्रवाई होगी और जरूरत पड़ने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

More Stories
मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक, इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयार : मुख्य सचिव
उत्तराखण्ड : अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार, दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण, चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-मुख्यमंत्री