
पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस है तैयार, जनपद के 66 सेंटरों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता किए इंतजाम।*
*उत्तराखंड लोक सेवा आयोग* द्वारा आयोजित कराए जाने वाली *पटवारी/लेखपाल की भर्ती परीक्षा* के निष्पक्ष व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए *श्री पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल* द्वारा नैनीताल पुलिस के सभी सर्किल/थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं तथा सभी परीक्षा केंद्रों में निम्न सुरक्षा मापदंड जारी करवाएं गए हैं:-
✅ जनपद के सभी 66 परीक्षा केंद्रों में धारा 144 लागू रहेगी।
✅ जिसकी निगरानी नैनीताल पुलिस के 04 जोनल अधिकारी तथा 09 सेक्टर प्रभारी समेत नियुक्त पुलिस बल द्वारा की जाएगी।
✅ सभी परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं।
✅ एसओजी व एलआईयू की टीमों द्वारा परीक्षा केंद्रों में लगातार चेकिंग/फ्रिस्किंग की जाएगी।
✅ परीक्षा केंद्र में सभी स्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
✅ सभी अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा से 02 घंटे पूर्व ही परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रवेश कर लिया जाय।
✅ परीक्षा केंद्र के भीतर सभी प्रकार के इलेक्ट्रोनिक व डिजिटल गैजेट तथा घड़ी आदि भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किए गए हैं। सभी अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवश्यक सामग्री के अलावा अन्य सामग्रियों को बाहर ही सुरक्षित रख कर आएं।
✅ सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में नैनीताल पुलिस की सोशल मीडिया टीमों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। परीक्षा प्रभावित करने और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
✅ सभी अभ्यर्थियों के सुव्यवस्थित आवागमन हेतु पर्याप्त मात्रा में यातायात पुलिस कर्मी भी लगाए गए हैं और यथोचित रूट डाइवर्जन भी किया जाएगा।

More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !