
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार )नैनीताल
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा* के दिशा-निर्देश पर थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में आज पुलिस ने *एक वृहद चैकिंग अभियान* चलाया।
इस अभियान का *उद्देश्य शहर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत* बनाना है।
अभियान के दौरान *थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी व पुलिस टीम सहित पीएसी* द्वारा *ऐसे ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की पहचान* की गई, *जिन्होंने वाहन का सत्यापन नहीं कराया था, निर्धारित वर्दी और वी आई कार्ड नहीं पहने थे*, और जो *निर्धारित रूट से अलग मार्गों पर वाहन चला रहे थे।*
इन चालकों के खिलाफ कड़ी बड़ी कार्यवाही करते हुए *30 ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा सीज* किए गए।
इसके साथ ही, *36 वाहन चालकों पर निर्धारित वर्दी ना पहनने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 18,000 रुपए संयोजन शुल्क* वसूला गया। *04 वाहन चालकों के खिलाफ कोर्ट चालान* भी किए गए।

*चैकिंग अभियान चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, केमू स्टैंड, इंदिरा नगर, रजा गेट, लाइन नंबर 17 समेत अन्य प्रमुख स्थानों* पर चलाया गया।
*पुलिस टीम*
– थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी
– उप निरीक्षक सुशील जोशी
– उप निरीक्षक निधि शर्मा
– उप निरीक्षक मोनी टम्टा
– अपर उप निरीक्षक हेमंत कुमार

More Stories
देर रात बारिश के बीच कीर्तिनगर पुलिस का सराहनीय रेस्क्यू दुर्घटनाग्रस्त वाहन से चालक को सकुशल निकालकर बचाई वाहन चालक की जान!
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी,चारधाम यात्रा पंजीकरण 6 लाख से अधिक पहुंची,इस यात्रा वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चार धाम आने की उम्मीद।
उधम सिंह नगर पुलिस ने लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य की नकली NCERT पुस्तकों का बड़ा जखीरा किया बरामद, DGP उत्तराखंड ने पुलिस टीम को 20 हजार की धनराशि से पुरस्कृत करने की कि घोषणा !