December 15, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नैनीताल पुलिस और प्रशासन ने रेलवे की ज़मीन को कब्ज़ा मुक्त कराने के उद्देश्य से वनभूलपुरा के संभ्रांत लोगो से की बातचीत,पुलिस और प्रशासन ने दिया स्पष्ट संदेश की “अफवाह रोकें, फैसले का सम्मान करें, कानून व्यवस्था में दे सहयोग !

 

*रेलवे अतिक्रमण मामले के फैसले से पूर्व एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बनभूलपुरा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक ली आपको बता दे की

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले पर आगामी निर्णय को ध्यान में रखते हुए एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी के निर्देश* में *एसपी हल्द्वानी एडीएम शैलेन्द्र नेगी व मनोज कत्याल की उपस्थिति* में आज बनभूलपुरा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों व समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।

 

*बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों मे निम्न बिंदुओं पर ज़ोर दिया गया—*

 

● बनभूलपुरा के जागरूक नागरिकों की भूमिका की सराहना।

● सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का अनुपालन प्राथमिकता।

● सोशल मीडिया पर भ्रामक व उकसाने वाली पोस्ट न करें और न ही फॉरवर्ड करें।

● कहा कि यह मामला संवेदनशील है, और सभी से मानवता व संयम के साथ सहयोग अपेक्षित है।

● दुष्प्रचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

● मोहल्लों व परिवारों तक स्पष्ट एवं सही जानकारी पहुँचाने की अपील।

● अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर सभी की सामूहिक निगरानी आवश्यक।

 

*बैठक में उपस्थित सभी नागरिकों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान, कानून व्यवस्था में सहयोग तथा सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाने का आश्वासन दिया।*

 

*शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील अधिकारियों ने कहा—*

 

माननीय सर्वोच्च न्यायालय का जो भी निर्णय आएगा, वह सर्वोपरि होगा।

सभी नागरिक शांति बनाए रखें, अफवाहों से दूर रहें और कानून व्यवस्था में सक्रिय सहयोग करें।

बैठक में उपस्थित नागरिक एवं जनप्रतिनिधि (जिन्होंने अपने विचार रखे- मोहम्मद नबी, मौलाना मुफीम कासमी (उमर मस्जिद), पार्षद वार्ड 24 सलीम सैफी, पार्षद इमरान खान, इंदिरानगर निवासी तस्लीम अंसारी, पार्षद धर्मवीर आदि मौजूद रहे।

*बैठक में उपस्थित* प्रशासन एवं पुलिस अधिकारीगण- एसडीएम राहुल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सीओ सिटी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी

अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी।

You may have missed

Share