सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने रुद्रपुर में हुए अतिक्रमण संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे गम्भीरता से लिया और राज्य सरकार से सभी जिलों में अतिक्रमण शिकायती एप्प बनाने को कहा, तांकि आमजन इसमें अतिक्रमण की शिकायत दर्ज करा सके। मुख्य न्यायधीश रितु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने एप्प में दर्ज शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के भी निर्देश जारी किये और 16 अप्रैल को प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल के लिए तय की गई है। न्यायालय ने कहा कि अगर अतिक्रमण को लेकर शिकायत आती है तो उसे सम्बंधित विभा ने त्वरित हटा देना चाहिए।
मामले के अनुसार उधमसिंह नगर रुद्रपुर निवासी शशि बंसल ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। जिसकी वजह से सड़के और गलियां संकरी हो चुकी हैं। अतिक्रमण होने से आमजन को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम व अन्य विभागों को प्रत्यावेदन दिया गया, लेकिन अतिक्रमण पर कार्यवाही नहीं हुई। जनहित याचिका में न्यायालय से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है।

More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु