
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
उत्तराखण्ड में नैनीताल की सड़कों में खड़ी होली की धूम ने समा बांध दिया। माँ नयना देवी मंदिर परिसर से शुरू हुई होली की टोली ने बाजार तक पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों की भी खूब सराहना बटोरी।
नैनीताल में मल्लीताल की श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित फागोत्सव 2024 में आज युगमंच होली महोत्सव मनाया गया। इसमें अल्मोड़ा के धौलादेवी और चंपावत के लड़ीधूमा से होल्यारों ने भाग लिया। होली के वस्त्रों में आए होल्यारों ने माँ नयना देवी मंदिर में हुई शुरुवात के साथ टोलियों में राम सेवक सभा पहुंचकर अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। इसमें महिला होल्यारों समेत किशोर होल्यारों ने भी पारंपरिक होली की वेश भूषा में नृत्य किया और जमकर होली के गीत गाए। होली में विशेष आकर्षण चंपावत के लड़ीधूमा से आई महिलाओं की टोली रही जो नैनीताल के इस, वर्षों पुराने आयोजन में पहली बार दिखीं। नन्हें बच्चों की होली प्रस्तुति ने भी भले भालों के होश उड़ा दिए। होल्यारों ने कुमाऊं में होली की शुरुवात की जानकारी देते हुए बताया कि मंडल में होली का रंग गहराते जा रहा है। इस मौके पर राम सेवक सभा के अध्यक्ष मंनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, ज़हूर आलम, मंनोज जोशी ‘मोंटू’, अजय साह, त्रिभुवन फ़र्त्याल, विमल चौधरी, गिरीश जोशी, मिथिलेश पांडेय ‘मन्नू’ आदि उपस्थित रहे।


More Stories
रोमियो बार मामला बनता जा रहा चर्चाओ का बाजार, बार को बंद करने खुद कप्तान लाठी लेकर पहुचे थे मौके पर,जन संघर्ष मोर्चा ने मामले को बड़े स्तर तक ले जाने की कही बात !
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति के बैठक का किया आयोजन, कुम्भ मेला वनाग्नि एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर दिये आवश्कत दिशा निर्देश !
देवभूमि के विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा मे श्रद्धालू बनकर पहुंच रहे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे ,एसएसपी श्वेता चौबे की सक्रिय मॉनिटरिंग के बाद चारधाम यात्रा मे चल रहे सुचारु यातायात की बॉलीवुड स्टार ने की खुलकर तारीफ !