
आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को प्रातः आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से SDRF पोस्ट खैरना को कैंचीधाम के पास पिकअप वाहन के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर जिला पुलिस बल के साथ SDRF टीम द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू कार्य किया गया। SDRF टीम के पहुंचने से पूर्व स्थानीय लोगों द्वारा वाहन में सवार तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया गया था।
SDRF टीम द्वारा तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया तथा घटनास्थल पर सर्चिंग की गई। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन संख्या UK04 CC 3465 लालकुआं से दूध लेकर जा रहा था, जो रात्रि लगभग 02:00 बजे कैंचीधाम मंदिर के पास खाई में गिर गया था। घायलों में अंकित सिंह (33 वर्ष), बॉबी तथा मोहम्मद साकिब (10 वर्ष) शामिल हैं।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश