देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली पटेल नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक – 04/10/2026 को चेकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर राशिद को 10.19 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गया था तथा उक्त स्मैक को वह थोड़ी थोड़ी मात्रा में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने के फिराक में था।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
राशिद पुत्र इरशाद निवासी आजाद कॉलोनी, पटेल नगर, देहरादून, उम्र- 25 वर्ष
*बरामदगी:-*
10.19 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित कीमत 03 लाख रु० )
*पुलिस टीम:-*
1- उ०नि० जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
2- उ०नि० बलबीर सिंह
3- हे०कां० हरेंद्र
2- कां० आजाद

More Stories
सेवा संकल्प अभियानश् के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर फिर चली दून पुलिस की पाठशाला, *नुक्कड़ – नाटकों के माध्यम से स्कूली छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में किया जागरूक
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, स्वस्थ बचपन और सशक्त मातृशक्ति, सशक्त उत्तराखंड की मजबूत नींव – मुख्यमंत्री