
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में आम जन को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गए है।

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज दिनाँक 05-10-2026 को चकराता पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत कैण्ट स्कूल चकराता के बच्चों व अध्यापकों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा स्कूली बच्चों के साथ रैली निकालते हुए बैनर/पोस्टरों के माध्यम से आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में जागरूक किया, साथ ही सभंव परिवार मंच नाम की संस्था के वालिंटयर्स के साथ नुक्कड नाटक के माध्यम से स्कूली छात्र छात्राओं व आमजन को जागरुक कर नशे के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम से जुड़कर नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध जनजागरूकता हेतु पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान को धरातल पर उतारती ऊधम सिंह नगर पुलिस, एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में नशा तस्करों पर करारा प्रहार,पहाड़ के नौजवान युवाओं को नशे की लत लगाने वाले 06 नशा तस्कर चढ़े ऊधम सिंह नगर पुलिस के हत्थे,बरेली से सस्ते दाम में नशीली सामग्री ले जाकर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और नैनीताल के युवाओं को बना रहे थे नशेड़ी
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना !
जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज,बुजुर्गों के उत्पीड़न पर कडा एक्शन, भरण-पोषण कानून में वाद दर्ज;अवैध कब्जों व क्षतिग्रस्त मार्गों की समस्याओं पर अधिकारियों को दिए गए कड़े निर्देश.!