
मुज़फ्फरनगर की थाना नई मण्डी पुलिस ने वीडियो शूटिंग का कैमरा व गिम्बल सैट चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया कैमरा व गिम्बल सैट आदि बरामद कर लिए है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21.02.2026 को वादी सन्दीप गुप्ता निवासी एच-65, सेकेंड फ्लोर, गौतम नगर, दिल्ली द्वारा थाना नई मण्डी पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि वह “कैमोरेन्ट” नामक कैमरा रेंटल फर्म का संचालन करते हैं। दिनांक 12.02.2026 को विवेक शर्मा नामक व्यक्ति से कैमरा रेंट पर लेने के संबंध में व्हाट्सएप के माध्यम से वार्ता हुई। दिनांक 13.02.2026 को वादी का असिस्टेंट रोहन, उक्त व्यक्ति द्वारा बताई गई लोकेशन नोएडा सेक्टर-62 पर कैमरा, गिम्बल सेट व अन्य उपकरण लेकर पहुंचा। वहां उक्त व्यक्ति के साथ दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। उन्होंने लोकेशन बदलने का बहाना बनाकर वादी के असिस्टेंट रोहन को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। बाद में जानसठ फ्लाईओवर के पास जब रोहन टॉयलेट करने के लिए वाहन से नीचे उतरा, तो तीनों व्यक्ति कैमरा व समस्त उपकरण लेकर मौके से फरार हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर मु0अ0सं0 82/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। आज दिनांक 01.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को भोपा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया कैमरा, गिम्बल सेट व अन्य सामान बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* विपिन पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी खेडा थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर हाल पता बरौला थाना सेक्टर 49 जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 25 वर्ष।
*2.* सनी पुत्र सतपाल निवासी खुर्रमपुर थाना मुरादनगर, गाजियाबाद उम्र करीब 27 वर्ष ।
*3.* हिमांशू पुत्र देवेन्द्र निवासी मौहल्ला बिचपटा कस्बा व थाना मुरादनगर, गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
✅ 01 एफएक्स-3 कैमरा सोनी कम्पनी मय कैमरा उपकरण
✅ 05 लेंस सोनी कम्पनी
✅ 01 आर0एस0-4 प्रो गिम्बल सैट डी0जी0आई0 कम्पनी
✅ एन0डी0+ब्लैक प्रो मिश्ट फिल्टर सोनी कम्पनी
✅ 07 इन्ची मोनीटर सोनी कम्पनी
✅ 02 बैग
*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम तीनो वीडियोग्राफी का काम करते हैं। दिनांक 12.02.2026 को हमने कैमोरेन्ट कम्पनी से ऑनलाइन कैमरा किराए पर बुक किया था जिसको कम्पनी के एक व्यक्ति के साथ हम तीनो दिनांक 13.02.2026 को सेक्टर – 62 नोएडा से लेकर आये थे तथा मुजफ्फरनगर आकर हमारे मन मे लालच आ गया और जब वह व्यक्ति टॉयलेट करने गाडी से उतरा तो हमने उसका कैमरा व गिम्बल सैट का बैग लेकर चले गये थे।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 सन्दीप सिहं धारीवाल थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 शुभम चौहान थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*4.* उ0नि0 वीरपाल सिहं थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 155 पंकज शर्मा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 667 रोहित कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*7.* का0 1489 मुनेश कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

More Stories
एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर कच्ची शराब के कारोबारियों के विरुद्ध चला पुलिस का डंडा,पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से शराब माफियाओं में मचा हड़कंप,401 लीटर शराब जब्त करते हुए 6 भट्ठियां की गईं जमींदोज, पुलिस ने 27 हजार लीटर से अधिक लहन किया नष्ट।
परिवहन विभाग देहरादून ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बसों मे ज्यादा किराया वसूलने वालों की ली खबर !
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में आगामी होली एवं रमजान पर्व के दृष्टिगत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ‘पीस कमेटी’ की बैठको का किया आयोजन, होली और ईद के त्यौहार पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की कि अपील !