October 8, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर क़ी नई मंडी पुलिस ने दवाई के नाम पर जहर बेचने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पकडे गये सादाब और सुहेल एक्सपायर दवाई के रेपर बदलकर बेचने क़ी कर रहे थे तैयारी, नई मंडी पुलिस क़ी सतर्कताबसे बची सैकड़ों लोगो क़ी जान.!

 

मुज़फ्फरनगर क़ी *थाना नई मण्डी पुलिस ने एक्सपायरी दवाइयों के रेपर बदलकर नई एक्सपायरी डेट व रेट अंकित कर बेचने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से 154 शीशी OMDYL COUGH SYRUP, 63 कूटरचित रैपर व 02 खाली शीट बरामद क़ी है आपको बता दे क़ी

अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ, जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के पर्यवेक्षण मे पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव व प्रभारी निरीक्षक नई मण्डी आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व मे थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 07.10.2026 को थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर होटल रोज ईन के सामने खाली पड़े प्लाट से एक्सपायरी दवाइयों के रेपर बदलकर उन पर नई एक्सपायरी डेट एवं नया रेट अंकित कर पुरानी दवा को नई दवा के रूप में बेचने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 154 शीशी 100 एमएल OMDYL COUGH SYRUP, 04 शीटों पर कुल 63 रैपर तथा 02 खाली शीट (बिना रैपर) बरामद की गयी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 469/2026 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*

*1.* शादाब पुत्र मौ0 इकबाल, निवासी मदीना कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, जनपद मुजफ्फरनगर।

*2.* सुहैल पुत्र फरहत, निवासी मल्हूपुरा, थाना सिविल लाइन, जनपद मुजफ्फरनगर।

 

*अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0 469/2026, धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस, थाना नई मण्डी, जनपद मुजफ्फरनगर।

अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 154 शीशी 100 एमएल OMDYL COUGH SYRUP

✔️ 04 शीटों पर कुल 63 रैपर

✔️ 02 खाली शीट (बिना रैपर)

 

*पूछताछ का विवरण-*

पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वे पुरानी अथवा एक्सपायरी दवाइयों के रेपर बदलकर उन्हें नई दवा के रूप में तैयार करते थे तथा इस दवा को यहां से खाड़ी देशों जैसे सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, ईरान एवं कुवैत जाने वाले लोगों को मोटे मुनाफे पर बेचते थे। अभियुक्तगण ने बताया कि खाड़ी देशों में नशीली दवाइयों पर पाबंदी होने के कारण वहां इस दवा का नशे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जिस कारण इसकी मांग अधिक है। अभियुक्तगण के अनुसार, खाड़ी देशों में रहने वाले लोग इस दवा की एक शीशी लगभग 90-100 रियाल में खरीदकर ले जाते हैं। इसी कारण वे इस दवा को ऊंचे दामों पर बेचकर कई गुना मुनाफा कमाते थे

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1.* उ0नि0 सन्दीप सिंह धारीवाल, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*2.* है0का0 845 सौरभ कुमार, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*3.* है0का0 513 नवीन बैंसला, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*4.* का0 667 रोहित कुमार, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*5.* का0 1489 मुनेश कुमार, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*6.* का0 2199 धीरज कुमार, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*7.* का0 2102 उर्वेश कुमार, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*8.* का0 837 धनेश कुमार, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

You may have missed

Share