
मुज़फ्फरनगर क़ी *थाना खतौली की मिशन शक्ति/एन्टी रोमियो पुलिस टीम द्वारा युवती के नाम पर फर्जी INSTAGRAM अकाउंट बनाकर पैसो की मांग करने व AI से अश्लील फोटो बनाकर पोस्ट करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया प्राप्त जानकारिनके अनुसार * दिनांक 16.10.2026 को आवेदिका द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि अभियुक्त अनस पुत्र रईस आजम निवासी मौहल्ला बिद्दीबाडा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा उसके नाम से फर्जी INSTAGRAM अकाउंट बनाकर पैसों की मांग की जा रही है तथा AI से उसे अश्लील फोटो बनाकर फेक अकाउंट पर पोस्ट किये जा रहे है। प्राप्त तहरीर केे आधार पर थाना खतौली पर मु0अ0स0 340/26 धारा 66डी, 67 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया तथा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना खतौली की मिशन शक्ति/एन्टी रोमियो पुलिस टीम को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। गठित टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर अभियुक्त को पालिका बाजार बिद्दीवाडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*
*1.* अनस पुत्र नईस निवासी बिद्दीवाडा कस्बा व थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0स0 340/26 धारा 66डी, 67 आईटी एक्ट थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 श्री तेजवीर सिंह थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।
*2.* का0 2178 हेमन्त चौधरी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।
*3.* म0का0 478 यशोदा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।
*4.* म0का0 745 कोमल थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।
*5.* रि0म0का0 441 पूजा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।
*6.* रि0म0का0 639 प्रिया थाना खतौली, मुजफ्फरनगर ।
*7.* रि0म0का0 412 पायल थाना खतौली, मुजफ्फरनगर

More Stories
मसूरी में सेवा संकल्प अभियान का समापन, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर.!
शहारून के तेज़ दिमाग़ ने उसको पहुंचा दिया सलाखों के पीछे, युवती का मोबाइल चुराकर उड़ा दिये थे पीड़िता का लाखों रूपये, ब्रांडेड कपड़ो के साथ साथ खरीद ली थी महंगी बाईक.!
रुद्रप्रयाग केदारनाथ हाईवे पर तेज़ रफ़्तार टेम्पो ट्रैवलर पलटा,दुर्घटना मे चालक सहित 16 व्यक्ति थे सवार, पुलिस एवं राहत बचाव टीमों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल।