
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
मसूरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा मसूरी मंडल की ओर से चलाए गए सेवा संकल्प अभियान का समापन किया गया। अभियान के दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और लोगों को उनके अधिकारों व सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
रजत अग्रवाल ने बताया कि अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को उपहार और फल वितरित किए गए तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सेवा संकल्प सेतु कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी गईं। रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और नाले-खालों की सफाई के माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद्र छात्रावास पहुंचकर बच्चों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, युवाओं को स्टार्टअप के प्रति प्रेरित करने, सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देने और नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी शामिल रहे। प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के संकल्प को लेकर लोगों को छोटे उद्योगों और स्वरोजगार के महत्व से अवगत कराया गया।
रजत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकारें जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास कर रही हैं। अभियान के दौरान लोगों ने योजनाओं की जानकारी ली और पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।

More Stories
मुज़फ्फरनगर क़ी खतौली पुलिस ने सिरफिरे आशिक अनस को किया गिरफ्तार, एक लड़की क़ी फ़र्ज़ी इंस्टाग्राम id बनाकर डाले थे अश्लील वीडियो, बाबा क़ी पुलिस ने आरोपी का ढंग से इलाज़ कर भेजा जेल.!
शहारून के तेज़ दिमाग़ ने उसको पहुंचा दिया सलाखों के पीछे, युवती का मोबाइल चुराकर उड़ा दिये थे पीड़िता का लाखों रूपये, ब्रांडेड कपड़ो के साथ साथ खरीद ली थी महंगी बाईक.!
रुद्रप्रयाग केदारनाथ हाईवे पर तेज़ रफ़्तार टेम्पो ट्रैवलर पलटा,दुर्घटना मे चालक सहित 16 व्यक्ति थे सवार, पुलिस एवं राहत बचाव टीमों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल।