July 2, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर की नई मंडी पुलिस ने तीन शातिर साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, भोले भाले लोगो को मोटे मुनाफे का लालच देकर लगा रहे थे चुना,

 

मुज़फ्फरनगर की नई मण्डी पुलिस ने निवेश पर 10से 12 प्रतिशत रिटर्न का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के , कब्जे से 03 मोबाइल फोन व ग्लोबल टेक रियलटी कम्पनी एवं जीटी एफएक्स ट्रेडिंग कम्पनी से संबंधित फर्जी दस्तावेज बरामद किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना समाधान दिवस के दौरान वादी अंकुश कौशिक पुत्र नरेश कौशिक निवासी दयानन्द नगर, शामली व 20-25 अन्य व्यक्तियों द्वारा थाना नई मण्डी पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 25.07.2025 को अभिषेक शर्मा द्वारा उन्हें व्यवसायिक कार्य के सिलसिले में भोपा रोड स्थित ग्राण्ड प्लाजा मॉल, पटेल नगर, नई मण्डी पर हरेन्द्र मलीया, दीपक चौधरी एवं प्रवीन कुमार से मिलवाया गया। तीनों अभियुक्तों ने स्वयं को ग्लोबल टेक रियलटी कम्पनी एवं जीटी एफएक्स ट्रेडिंग कम्पनी का संचालक बताते हुए महावीर चौक स्थित कार्यालय दिखाया तथा नकली एवं फर्जी दस्तावेज, झूठे बैंक विवरण, फर्जी प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि प्रस्तुत कर विश्वास में लिया। इसके बाद खतौली स्थित एक कथित रियल एस्टेट प्रोजेक्ट एवं देहरादून स्थित एक रिसोर्ट तथा आईटी पार्क कार्यालय में वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से ऋषिकेश में संचालित अंडर-डेवलपमेंट रियल एस्टेट परियोजना में निवेश कराने का झांसा दिया।

अभियुक्तों द्वारा निवेश पर प्रतिमाह 10-12 प्रतिशत लाभ देने तथा मूल धनराशि सुरक्षित रहने का आश्वासन दिया गया, जिससे प्रभावित होकर वादी एवं उसके साथ आए अन्य व्यक्तियों ने कुल ₹1,12,00,000/- (एक करोड़ बारह लाख रुपये) उक्त कम्पनियों में निवेश कर दिए। प्रारम्भ में अभियुक्तों द्वारा विश्वास बनाए रखने हेतु लगभग ₹35,00,000/- (पैंतीस लाख रुपये) लाभांश के रूप में वापस किया गया, किन्तु बाद में भुगतान पूरी तरह बन्द कर दिया गया। जब वादी द्वारा अपनी धनराशि वापस मांगी गई तो अभियुक्त टालमटोल करने लगे। जांच के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि निवेश के लिए प्रस्तुत किए गए समस्त दस्तावेज नकली एवं फर्जी थे। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा वांछित तीनों अभियुक्तों को आज दिनांक 02.07.2026 को जानसठ फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 03 मोबाइल फोन तथा ग्लोबल टेक रियलटी कम्पनी एवं जीटी एफएक्स ट्रेडिंग कम्पनी से संबंधित फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* हरेन्द्र मलीया पुत्र रणजीत सिंह निवासी बेगराजपुर थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।

*2.* दीपक चौधरी पुत्र मलीराम निवासी गांधी कालोनी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*3.* प्रवीन कुमार पुत्र हुकुमचन्द निवासी आर्यपुरी शेखपुर, मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 03 मोबाइल फोन।

✔️ गलोबल टेक रियलटी कम्पनी व जीटी एफएक्स ट्रेडिंग कम्पनी के फर्जी दस्तावेज।

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0 326/2026 धारा 318(4),338,336(3),340(2),61(2) बीएनएस थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* प्र0नि0 आनन्द देव मिश्र थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 सन्दीप सिंह धारीवाल थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*3.* का0 1489 मुनेश कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*4.* का0 1307 दिनेश बाना थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*5.* का0 2102 उरवेश कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*6.* का0 837 धनेश कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनग

You may have missed

Share