
मुज़फ्फरनगर की नई मण्डी पुलिस ने 01 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्जे से 1.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है प्राप्त सुचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध अपर पुलिस , मेरठ जोन मेरठ द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत दिनांक 18.01.2026 को थाना मण्डी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को कूकडी रोड क्रिक क्रिकेट जोन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*
*1.* रिंकू पुत्र मन्नूदास निवासी रविदास मन्दिर के पास कूकड़ा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 28 वर्ष
*बरामदगी का विवरणः-*
▪️1.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0स0 35/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 जीतन सिंह थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 आकाश कुमार थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 473 पुष्पेन्द्र सिहं थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 89 अतुल कुमार थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर।

More Stories
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रू0 के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार