देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानो पर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दिनांक 17/01/2026 को थाना सेलाकुई पर वादी श्री नीरज अधिकारी पुत्र रघुवीर अधिकारी निवासी काशीपुर उधम सिंह नगर हल निगम रोड सेलाकुई द्वारा थाना सेलाकुई पर लिखित तहरीर दी कि कबीर, आयुष , अभिजीत नाम के व्यक्तियों द्वारा उनके तथा उनके दोस्तों पर मामूली बात पर लाठी डंडों से हमला कर मारपीट की गई। तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर 5 अभियुक्तों 1- आयुष पल 2- अर्चित राय 3- तुभ्यम जैन 4- वात्सल्य झा तथा 5- कबीर राज सिंह के विरुद्ध मु0अ0सं0 09/2026, धारा 115(2)/35(3)/118(1)/3(5)/333 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के संबंध में एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर सेलाकुई पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उक्त सभी अभियुक्त एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं, जिनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु संस्थान से भी पत्राचार किया गया है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- आयुष पुत्र ओंकार निवासी बनारस उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष
2- अर्चित राय पुत्र सुशील राय निवासी सारनाथ वाराणसी उम्र 20 वर्ष
3- तुभ्यम जैन पुत्र चिराग जैन निवासी इंदौर उम्र 20 वर्ष
4- वात्सल्य झा पुत्र सुबोध कुमार निवासी गुड़गांव हरियाणा उम्र 21 वर्ष
5- कबीर राज सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी बंजारा गली सेलाकुई उम्र 18 वर्ष।

More Stories
देहरादून की रायपुर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओ का किया खुलासा, चोरी को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की गई ज्वेलरी की बरामद, पकडे गए आरोपी घरो मे पेंट पुताई की आड़ मे देते थे चोरी की घटनाओ को अंजाम !
नैनीताल की काठगोदाम पुलिस ने नशे की जड़ पर किया कड़ा प्रहार, पुलिस ने भारी मात्रा मे अवैध के साथ दिलशाद को किया गिरफ्तार,अवैध स्मैक की मंडी बन चुके बरेली से लाकर टम्पू चलाने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक की सप्लाई ,आरोपी से पकड़ी गई अवैध स्मैक की कीमत है करीब 17 लाख, नैनीताल पुलिस ने अब तक करीब सवा चार करोड़ रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,
एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे की कुशल रणनीति का मिला सकारात्मक परिणाम, लक्ष्मण झूला पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार,बांग्लादेशी सनीउर रहमान सत्यसाधू बन कर कर रहा था तीर्थ नगरी ने निवास !