आज मुझे मुजफ्फरनगर पुलिस ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए महिलाओं / बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नई मण्डी कार्यालय पर मेधावी छात्रा द्वारा कमान संभाली गयी। एक दिवसीय क्षेत्राधिकारी का दायित्व दीक्षा चौधरी ने सफलतापूर्वक निभाया जोकि पीआर पब्लिक स्कूल में 12वी की छात्रा है। प्रोटोकॉल के अंतर्गत सर्वप्रथम क्षेत्राधिकारी नई मण्डी को उनके आवास से रिसीव किया गया जिसके पश्चात उनहे पुष्प गुच्छ भेंट कर कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। क्षेत्राधिकारी नई मण्डी द्वारा कार्यालय पर मौजूद सभी कर्मियों का परिचय प्राप्त किया गया तत्पश्चात कार्यालय में जनसुनवाई कर जन-समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना तथा लोगों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों को समझने का प्रयास किया गया इसके साथ जन शिकायतों के सम्बन्ध में संबंधित से वार्ता कर समस्याओं का निस्तारण करने हेतु भी निर्देशित किया गया। इस प्रकार के प्रयास से पुलिस और समाज के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। शिक्षित छात्रा को क्षेत्राधिकारी की कमान सौंपना न केवल महिला सशक्तिकरण का एक प्रतीक है, बल्कि यह युवा पीढ़ी में कानून व्यवस्था के प्रति जागरूकता और विश्वास पैदा करने का भी एक सार्थक प्रयास है । इससे आम जनता, विशेषकर युवाओं को पुलिसिंग की चुनौतियों और उसकी जिम्मेदारियों को समझने का एक अद्वितीय अवसर प्राप्त हुआ।

More Stories
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण,नवीन आढ़त बाजार का निर्माण कार्य लगभग हुआ पूरा ,विस्थापित होने वाले व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ,आढ़त बाजार के विकास कार्यों व प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया को सितंबर माह तक हर हाल पूरा करने के निर्देश.!
मसूरी गोली कांड के 34 साल बाद भी अधूरी आस: शहीद परिवारों के हक को लेकर फिर उठी आवाज !
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से की शिष्टाचार भेंट,