March 1, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर पुलिस ने होली को सकुशल संम्पन कराने के लिए कसी कमर, कोतवाली नगर क्षेत्र मे निकला फ्लैग मार्च, माहौल खराब करने वालों को कायदे मे रहने की दीं चेतावनी, होली के त्यौहार मे खलल डालने वालो को किसी भी कीमत मे नहीं किया जायेगा माफ़ !

 

मुज़फ्फरनगर की कोतवाली पुलिस ने आगामी पर्व होली के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र कोतवाली नगर में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाल कर माहौल खराब करने वालों को चेतावनी देते हुए आम लोगो को सुरक्षित त्यौहार मनाने का संदेश दिया आपको बता दे की आज आगामी पर्व होली को सकुशल सम्पन्न कराने, जनपद में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा द्वारा पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र कोतवाली नगर अन्तर्गत प्रमुख चौराहो, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। साथ ही पुलिस ने होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली नगर बबलू सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे पुलिस अधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए भ्रमणशील रहने, बाजारों व भीड-भाड वाले स्थानों पर नियमित गस्त करने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग करने, जनपद में सामप्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/हुडदंग करने वालों पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर सभी को त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने व अफवाह की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट न शेयर करने तथा आपसी सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी।

 

You may have missed

Share