March 3, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर की कोतवाली पुलिस ने महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से लुटी गई ज्वेलरी और तीन मोबाइल फ़ोन किये बरामद, पुलिस को आरोपियों के पास से एक कार भी हुई बरामद !

 

मुज़फ्फरनगर की थाना कोतवाली नगर पुलिस ने टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तणो को किया गिरफ्तार करते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी किए पीली व सफेद धातु के आभूषण, 03 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 01 सैन्ट्रो कार बरामद हुई है प्राप्त सुचना के आधार पर श्रीमती बबीता पत्नी महेशचन्द निवासी रामलीला टीला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि जिला अस्पताल के पास अज्ञात द्वारा वादिया के कान से पीली धातु के कुण्डल व सफेद धातु की अंगूठी व चेन आदि चोरी कर ले जाने की घटना कारित की गयी हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 421/2025 धारा 318(4),303(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण हेतु थाना कोतवाली नगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 30.11.2025 को मुखबिर की सूचना पर चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 03 चोर अभियुक्तगण को न्याजूपुरा रोड से आगे खाली प्लाट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण, 03 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 01 सैन्ट्रो कार बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* इब्राहिम पुत्र परपदीन निवासी थाना मंसूरी जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 50 वर्ष

*2.* साकिर पुत्र मुफीज निवासी पिपलेडा थाना मंसूरी जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 26 वर्ष

*3.* अजीब खान पुत्र मेहदीहसन निवासी सरमथला थाना सोहना जनपद गुरूग्राम, हरियाणा उम्र करीब 38 वर्ष

 

*बरामदगी का विवरण-*

▶️ 01 जोडी कान के कुण्डल पीली धातु, 02 अंगूठी सफेद धातु, 01 गले की चेन सफेद धातु(मु0अ0सं0 421/2025 धारा 318(4),303(3) बीएनएस से सम्बन्धित)

▶️ 03 मोबाइल फोन

▶️ 01 सैन्ट्रो कार नम्बर डीएल 12 सीई 2784

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* प्र0नि0 बबलू सिंह थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 सोनू कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 आयुष्मान शर्मा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*4.* का0 1407 रविश कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*5.* का0 810 मनेन्द्र राणा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*6.* का0 2210 हेमन्त सिंह थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

 

You may have missed

Share