मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से आमजन की सहूलियत हेतु निरंतर रूप से शमन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
इस माह अब तक कुल 92 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। इनमें 70 आवासीय एवं 22 व्यावसायिक पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। प्राधिकरण की ओर से इन प्रकरणों में कुल 5.11 करोड़ का शमन शुल्क आरोपित किया गया। आवासीय में 1.97 करोड़ एवं व्यावसायिक से 3.14 करोड़ का शमन शुल्क आरोपित किया गया। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने निर्देशित किया है कि शमन कैम्पों के कार्य में और तेजी लाई जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इनका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी, सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव रजा अब्बास, कुसुम चौहान, अधीक्षण अभियंता एचसी राणा, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, सहायक अभियंता सुधीर गुप्ता, शैलेंद्र सिंह रावत, प्रशांत सेमवाल व अन्य सहायक अभियंता, अवर अभियंता अनुज पांडे, प्रिंस सहित समस्त वाद लिपिक उपस्थित रहे।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त