
राजेन्द्र शिवाली(राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता ने आज काशीरामपुर तल्ला स्थित वार्ड संख्या 6 का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रामसिंह के भवन के पास खाली पड़ी भूमि में रात्रि हुई मूसलाधार बारिश से भारी मात्रा में हुए जलभराव को देवीय आपदा की नगर निगम कोटद्वार टीम द्वारा मौके पर जाकर पानी निकालने वाले पम्प द्वारा खाली करने की कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि काशीरामपुर तल्ला में वार्ड संख्या 6 व 8 में दो नाले क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके निर्माण हेतु आंगणन तैयार करने के निर्देश नगर आयुक्त द्वारा दिए गए हैं। नगर आयुक्त श्री गुप्ता ने नगर निगम की आपदा टीम को निर्देश दिए गए हैं कि खाली पड़ी भूमि में होने वाले पानी के भराव को पम्प द्वारा निकालते रहें। साथ ही अन्यत्र कहीं भी पानी इकट्ठा होने पर वहां से पानी निकालने की कार्रवाई लगातार जारी रखें। इसके अलावा नगर आयुक्त ने ग्रासटनगंज में शिभि स्रोत से आए मलवे को तत्काल हटाने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए। इस मौके पर पर्यावरण पर्यवेक्षक श्रीमती मंजू देवी, सुमन, अरशद, असलम, लाखन आदि निगम कर्मी मौजूद थे।

More Stories
कैण्ट क्षेत्र हुई चोरी की घटना में गिरोह के एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान
शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री