
नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा आगामी चार धाम यात्रा की दृष्टिगत आईएसबीटी तथा ट्रांजिट कैंप में पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण कर पाई गई खामियो को तुरंत दूर करने के निर्देश दिये गये है इसके साथ ही नगर निगम द्वारा वेंडर पॉलिसी के तहत आवंटित की गई दुकानों तथा उनमें अतिक्रमण की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ वेंडर्स द्वारा अपनी दुकान आगे बढ़ाई गई है जो कि नियम विरुद्ध है। संबंधित वेंडर्स को तत्काल स्वयं अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम के स्तर से भी अनाउंसमेंट कराई जा रहा है ताकि शीघ्र ही किए गए अतिक्रमण को हटाया जा सके ।इसके साथ ही सफाई व्यवस्था एवं सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया मौके पर कुछ वेंडर्स द्वारा गंदगी किए जाने पर संबंधित सफाई निरीक्षक को चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।निरीक्षण के दौरान श्री दिनेश उनियाल अधिशासी अभियंता ,श्री तरुण लखेड़ा अवर अभियंता , भारती कर अधीक्षक सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उउपस्थित रहे।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!