
लालपानी में प्रस्तावित नगर निगम ऋषिकेश की ट्रेचिंग ग्राउंड के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण ठेकेदार द्वारा लगभग 140 मी0 बाउंड्रीवाल बना दी गई है जबकि लगभग 400 मी में पिलर डालने की कार्यवाही की जा रही है। मौके पर चारों तरफ की टेंपरेरी फेंसिंग कर दी गई है।
संबंधित ठेकेदार को तत्काल अन्य कार्य भी प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मौके पर कार्य में तेजी लाने हेतु मैनपॉवर बढ़ाने की निर्देश भी दिए गए हैं ताकि शीघ्र अति शीघ्र प्लांट का कार्य पूर्ण होकर उसे चालू किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान रमेश रावत सहायक नगर आयुक्त, दिनेश उनियाल अधिशासी अभियंता नगर निगम सहित निर्माण एजेंसी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू