
कोटद्वार। नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने सड़क पर कूड़ा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ठोस अपषिष्ट प्रबंधन के लिए नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर वाहन सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि लोग खुले में सड़कों पर अपषिष्ट पदार्थों को नहीं फेंके। खुले में अपषिष्ट पदार्थों को फेंकने से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। साथ ही आवारा जानवर भी उसका सेवन करते हैं। इसके लिए निगम द्वारा डोर-टू-डोर वाहन सुविधा उपलब्ध कराई गई है, लेकिन फिर भी कुछ लोगों द्वारा कूड़ा डोर-टू-डोर वाहन में न डालकर खुले में फेंका जा रहा है। नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने ऐसे सभी लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश डोर-टू-डोर वाहन चालकों को दिए हैं, जो लोग घरेलू कूड़े को डोर-टू-डोर कूड़ा वाहन में डालकर सड़कों पर डाल रहे हैं। श्री गुप्ता ने बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ ठोस अपषिष्ट प्रबंधन नियम की धारा- 2016 के तहत नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कड़ी कार्रवाई की जा रही है

More Stories
दीपक सैनी ने संभाला देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी का कार्यभार,जिले मे विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प.!
मुख्यमंत्री धामी और सतपाल महाराज ने योगी आदित्यनाथ से क़ी मुलाक़ात,उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों से जुड़े विवादों का हुआ निस्तारण. !
विकास के दावों के बीच समस्याओं से जूझता देवबंद, जाम से जलभराव तक जनता बेहाल* टूटी सड़कें, अधूरी सर्विस रोड, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और बेरोजगारी बने बड़े सवाल