राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। नगर-निगम कोटद्वार के नगर आयुक्त वैभव गुप्ता और सहायक नगर आयुक्त चंद्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में पहली बार निगम कर्मचारियों ने निर्जला एकादशी पर मालवीय उद्यान के निकट राहगीरों को शर्बत वितरण किया गया। नगर में पड़ रही भीषण गर्मी में कोटद्वार नगर निगम द्वारा राहगीरों को शर्बत वितरण का यह कार्यक्रम पहली बार किया गया है। शर्बत वितरण कार्यक्रम में नगर निगम के नगर आयुक्त वैभव गुप्ता व सहायक नगर आयुक्त चन्द्र शेखर शर्मा के साथ ही निगम के सभी कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी निभाई। वहीं, शहर के अन्य स्थानों में बद्रीनाथ मार्ग पर श्याम बाबा मंडली, लाल बत्ती चौक पर उद्योग व्यापार मंडल, वैश्य अग्रवाल समाज, मालगोदाम रोड पर दुर्गा भगवती मंदिर समेत अन्य कई लोगों तथा संगठनों ने निर्जला एकादशी पर जगह-जगह शरबत वितरण किया गया।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल विजय दिवस की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक , 25 जुलाई को ‘रन फॉर कारगिल हीरोज़’ यात्रा को बेहतर रूप देने के दिये निर्देश !
पहाड़ो की रानी मसूरी मे दिखी बिल्डर की दबंगई,तीन साल पहले लगी सरकारी सील को तोड़कर बना दिये फ्लैट,हाई कोर्ट की सख़्ती के बाद mdda ने करीब चार दर्ज़ेन फ्लैट दोबारा किये सील!
देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दो शातिर स्मैक तस्करो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 13 लाख रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद, युवाओं की नशो मे जहर भरने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत मे सलाखों के पीछे पहुंचना देहरादून पुलिस का पहला कर्तव्य है -प्रमेंद डोभाल एसएसपी देहरादून !