
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य धरोहर है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


More Stories
चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से चोरी की फिराक में घूम रहे हिस्ट्रीशीटर सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, Exhibition Van व पंपलेट के माध्यम से शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर चलाया यातायात जागरूकता अभियान
आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट, *दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार