
चमनलाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
डोईवाला,पब्लिक इंटर कॉलेज मे मातृ दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को आयोजित किया गया।कक्षा नौ की छात्रा आयशा के निबंध को सर्वश्रेष्ठ पाया गया। प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने विजयी छात्र छात्राओ को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया। मदर्स डे 14मई के अवसर पर कक्षा नौ से बारह तक के छात्र छात्राओ की निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।निबंध का विषय ‘मां का जीवन मे महत्व ‘रखा गया।प्रतियोगिता मे दो सौ पचास विद्यार्थियो ने भाग लिया।निर्णायको के आधार पर कक्षा नौ की छात्रा आयशा का निबंध सर्वश्रेष्ठ पाया गया।इसके अलावा कक्षा बारह की गौरी,अलिका,विशाखा का निबंध भी पुरस्कार की श्रेणी मे रखा गया।प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने विजयी छात्राओ को पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया।उनहोने कहा कि एक विद्यार्थी के निर्माण मे जहा शिक्षा का महत्व होता है,वही संस्कार देने का कार्य घर और विद्यालय से शुरू होता है,जिसमे माँ की भूमिका सबसे अहम होती है। हिंदी विभाग अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने कहा कि मातृ दिवस मनाने के पीछे बच्चो को माता पिता की भूमिका से परिचित कराना है। एक माँ तमाम कष्टो को सहन करके अपने बच्चे का पालन करती है।इस अवसर पर शिक्षक ओम प्रकाश काला,विवेक बधानी,पूजा जोशी,अश्वनी गुप्ता,तेजवीर सिंह,राधा गुप्ता,मोनिका,सुदेश सहगल,अवधेश सेमवाल,अर्चना,चारू वर्मा के अलावा सभी छात्र छात्राऐ मौजूद थे।

More Stories
केदारनाथ बाबा के धाम मे शराब की तस्करी करने वाले 4 नेपाली चढ़े पुलिस के हत्थे,सोनप्रयाग पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से भारी मात्रा ने अवैध शराब की बरामद, रुद्रप्रयाग पुलिस ने अब तक.1010 बोतल (84 पेटी) शराब व 1.3 कि.ग्रा. चरस के साथ 25 आरोपियों को भेज दिया है जेल,देवभूमी मे चारधाम यात्रा को किसी भी कीमत पर अपवित्र नहीं होने दूंगी – निहारिका तोमर एसपी रुद्रप्रयाग !
देहरादून की ऋषिकेश पुलिस ने 25 हज़ारी बदमाश को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी बिहार मे लूट और हत्या मे चल रहा था वांछित,पुलिस और एस ओ जी की टीम ने आरोपिनके कब्ज़े से अवैध हथियार और कारतूस किये बरामद, राजधानी को किसी भी कीमत पर अपराधियों की शरणगाह नहीं बनने दीं जायेगी -प्रमेंद्र डोभाल एसएसपी देहरादून !
उत्तराखंड सरकार ने NEET UG के दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को दीं बड़ी राहत, परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले उत्तराखंड परिवहन विभाग की बसों मे कर सकेंगे मुफ्त यात्रा, सचिव परिवहन बृजेश संत ने जारी किये निर्देश !