उत्तराखंड में अब गुरुवार से हल्का पड़ सकता है मानसून, विदाई को अभी इंतजार……
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की विदाई में अभी इंतजार है। सितंबर के अंत तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा का क्रम जारी रहने के आसार हैं। बीते वर्ष निर्धारित समय से एक सप्ताह बाद हुई थी मानसून की विदाई। इस बार भी मानसून के अक्टूबर प्रथम सप्ताह में विदा होने के आसार हैं। सबसे पहले मानसून राजस्थान से विदा होता है और लगभग 10 दिन बाद उत्तराखंड से विदाई होती है।
उत्तराखंड में बादलों के डेरे के बीच ज्यादातर क्षेत्रों में बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। हालांकि, अब अगले कुछ दिन प्रदेश में वर्षा का क्रम धीमा पड़ सकता है। हालांकि, सितंबर अंत तक प्रदेश में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने का सिलसिला बना रह सकता है। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मानसून के उत्तराखंड से विदा होने के आसार हैं। बीते वर्ष भी मानसून की विदाई निर्धारित समय से करीब एक सप्ताह विलंभ से हुई थी।
सामान्यत: उत्तराखंड में मानसून जून के अंत में प्रवेश करता है और सितंबर अंत में विदा हो जाता है। लेकिन, बीते कुछ वर्षों से यह क्रम कुछ आगे बढ़ा है। एक जून से 30 सितंबर तक मानसून सीजन माना जाता है। हालांकि, अब अक्टूबर प्रथम या दूसरे सप्ताह तक भी मानसून सक्रिय रहने लगा है। इस बार भी अभी देश से मानसून की विदाई शुरू नहीं हुई है।
सबसे पहले मानसून राजस्थान से विदा होता है और फिर लगभग 10 दिन बाद उत्तराखंड से विदाई होती है। इस बार अभी तक देशभर में ही मानसून सक्रिय है। उत्तराखंड में भी बौछारों का दौर बना हुआ है। बीते तीन वर्षों से प्रदेश से अक्टूबर में ही मानसून विदा हुआ है। हालांकि, उससे पहले सितंबर अंत तक मानसून जाने की पुष्टि हो जाती थी।
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिन वर्षा का क्रम धीमा रहने का अनुमान है। लेकिन, बीच-बीच में कहीं-कहीं वर्षा के दौरान हो सकते हैं। इस माह के अंत तक मौसम में कोई परिवर्तन आने की उम्मीद नहीं है। अक्टूबर प्रथम सप्ताह तक मानसून के विदा होने के आसार हैं।


More Stories
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण; निरिक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं का हुआ बड़ा खुलासा, उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को भेजी संस्तुति !
देहरादून की ANTF टीम ने शातिर नशा तस्कर दिलशाद को किया गिरफ्तार, टीम ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशे की गोलियां और केप्सूल किये बरामद,पकड़ा गया आरोपी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बना रहा था नशे का शिकार !
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से अवैध हथियार हुआ बरामद, पुलिस पार्टी पर फायर कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने बदमाश को भेज दिया अस्पताल !