उत्तराखण्ड में मानसून ने दस्तक दे दी, उत्तरकाशी पुलिस ने श्रद्धालुओं से की अपील…..
देहरादून: उत्तराखण्ड में मानसून ने दस्तक दे दी है, मौसम विभाग द्वारा भी अगले कुछ दिनों तक बारिश/तूफान की चेतावनी जारी की गयी है। बरसात के दौरान पहाडी मार्गो पर भू-स्खलन/लैण्ड स्लाईड/ भू-धसाव का खतरा बना रहता है, ऐसे में सफर करना जोखिम भरा हो सकता है।
चारधाम यात्रा पर *श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम* आने वाले समस्त श्रद्धालुओं से अपील है कि मौसम का पूर्वानुमान लेकर ही यात्रा प्लान करें, यात्रा के दौरान अत्यधिक बारिश व आँधी-तूफान के समय अनावश्यक सफर से बचें, सुरक्षित स्थानों पर ही बने रहें।
यातायात नियमों का पालन करें, संवेदनशील स्थानों पर सावधानी पूर्वक चलें, अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल/सुरक्षित स्थानों पर पार्क करें। *किसी भी आपातकालीन स्थिति में 112 पर कॉल करें। :उत्तरकाशी पुलिस*


More Stories
देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दो शातिर स्मैक तस्करो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 13 लाख रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद, युवाओं की नशो मे जहर भरने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत मे सलाखों के पीछे पहुंचना देहरादून पुलिस का पहला कर्तव्य है -प्रमेंद डोभाल एसएसपी देहरादून !
देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर, देहरादून मास्टर प्लान-2041 के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों के साथ 3 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से लाखों रू0 मूल्य की अवैध स्मैक तथा गांजा हुआ बरामद