गोपेश्वर (चमोली)। आरओ बदरीनाथ राजकुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा उप चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपादित किए जाने को लेकर बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों के चुनाव व्यय रजिस्टरों का तीन चरणों में मिलान किया जाना है। पहला 26 जून को, दूसरा चार जुलाई और तीसरा आठ जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा के उप चुनाव लडने वाले सभी प्रत्याशियों को निर्धारित तिथियों को चुनाव व्यय रजिस्टर मूल रूप में और चुनाव व्यय से संबंधित वाउचर, बैंक खाता स्वयं या अपने अधिकृत अभिकर्ता के माध्यम से प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन व्यय संबंधित लेखा प्रस्तुत न करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।

More Stories
डीएलएसए देहरादून का विशेष सघन निरीक्षण के दौरान नामचीन स्कूल क़ी बसों मे मिली बड़ी खामिया, निरिक्षण के दौरान एक्टिवा पर सर्कस के करतब दिखाते दिखी महिला को देखकर हैरान हुआ चेकिंग दस्ता,
एसएसपी अजय गणपति ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जनपद के मुख्य दुर्घटना संभावित स्थलों एवं संवेदनशील मार्गों का किया निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारी रहे मौजूद, दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप जागरूकता सप्ताह में विशेषज्ञों ने दीं महत्वपूर्ण जानकारियां, “वन हेल्थ, वन एक्शन रू एएमआर की रोकथाम के लिए अभी करें प्रयास” थीम पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार ,100 से अधिक पीजी छात्र-छात्राओं एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने किया प्रतिभाग.!