गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा रावत ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भेजकर गोपेश्वर-चमोली मोटर मार्ग पर बरसाती पानी की निकासी के लिए बनायी गई नालियां विगत दो वर्षों से मलवा आने के कारण कई स्थानों पर बंद पड़ी है। नालियों में पड़े मलवे हो हटाने की मांग की ताकि बरसात में पानी लोगों को घरों में न घूसने पाये।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि गोपेश्वर-चमोली मोटर मार्ग का रखरखाव एनएच की ओर से किया जा रहा है। जबकि नालियों की सफाई का जिम्मा नगर पालिका के पास है। लेकिन हो यह रहा है कि कई स्थानों पर विगत दो वर्ष से सड़क की सुरक्षा दीवारे ढह गई है जिनका मलवा नालियों में पड़ा है। जिसे हटाया नहीं जा रहा है। नगर पालिका तब तक नालियों की सफाई न करने की बात कर रही है जब तक कि इसमें पड़ दीवार ढहने का मलवा एनएच की ओर से हटाया नहीं जाता है। ऐसे में दो विभागों की नकारेपन की कार्य शैली से आम जनता परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मोटर मार्ग पर जिले के तमाम अधिकारियों के आय दिन वाहन गुजरते है लेकिन कोई भी अधिकारी इसकी सुध नहीं ले रहा है। बीते वर्ष इन नालियों के बंद होने के कारण कई घरों में पानी घूस गया था यहां तक की मल्ला नैग्वाड में बनी पार्किंग भी इसकी चपेट में आ गई थी जिससे कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए थे इसके बावजूद विभाग ने नालियों को खोलने के लिए कोई कदम नहीं उठाये। फिर से बरसात का मौसम शुरू हो गया है और नालियों में पड़ा मलवा जस के तस है। ऐसे में एक बार फिर से लोगों में दहशत का माहौल है कि इन बंद नालियों के कारण बरसात का पानी उनके घरों में न घूस जाय। उन्होंने प्रशासन से इसका संज्ञान लेते हुए नालियों और स्कबरों को खोलने की मांग की है।

More Stories
राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड की सड़क अवसंरचना को रूपये 7 हजार करोड़ की मिली सहमति
धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा, उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत FTII से पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार, 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का विशेष अभियान