March 5, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस की ओर से मॉक ड्रिल कर लिया तैयारियों का जायज़ा, शाम 4:12 बजे एयर रेड सायरन बजे तो पुलिस और एसडीआरएफ हो गई अलर्ट !

राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

देहरादून में जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस की ओर से आज मॉक ड्रिल की गई। शाम 4:12 बजे एयर रेड सायरन बजे तो पुलिस और एसडीआरएफ अलर्ट हो गई। पुलिस ने मॉक ड्रिल के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

शहर में आराघर चौकी, धारा चौकी, एनआईईपीवीडी, कलेक्ट्रेट और लक्खीबाग पुलिस चौकी पर लगे एयर रेड सायरन बजाए गए। पुलिस ने बड़े-बड़े आवासीय भवनों, सरकारी भवनों से लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का अभ्यास किया गया। वहीं, शहर में अभ्यास के तहत ट्रैफिक को भी रोक दिया गया। शहर में बस अड्डे पर भी आवाजाही बंद करा दी गई। मुख्य बाजारों में दुकानों को भी बंद करा दिया गया

मॉक ड्रिल के दौरान भविष्य में होने वाले खतरों से भी लोगों को आगाह किया गया। एयर रेड के समय लोग किस तरह अपनी जान बचा सकते हैं। यह सब जानकारी इस मॉक ड्रिल में दी गई।

 

You may have missed

Share