रूद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग विधायक एवं केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के संयोजक भरत सिंह चौधरी ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनता को सरकार की ओर से चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विधायक ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान सतेराखाल, चोपता, मंडल के अंतर्गत स्यूपुरी, सतेरा, मायकोटी, बोरा, कुंडा दानकोट आदि गांवों में जनसंपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से क्षेत्र के विकास के लिए दी गई महत्वपूर्ण घोषणाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव को लेकर जनता में बड़ा उत्साह बना है। निसंदेह उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बहुमत से विजयी होगा।
भ्रमण के दौरान क्षेत्र के प्रतिनिधियों की ओर से बतायी गई जनसस्याओ से संदर्भित योजनाओं की मांगो पर विधायक ने उन योजनाओ को चिह्नित कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के साथ धरातल पर कार्य करने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों ने मंडल के अंतर्गत उर्खोली, तडाग, स्वारी ग्वास, क्यूडी, आगर, फलासी, बावई, तोलब, कांडई, पोला, दरम्वाडी, चमस्वाडा, स्यूंड आदि गांवों की जन समस्याओं के बारे में भी बताया। विधायक ने चोपता में निर्माणाधीन राजकीय पॉलीटेक्निक सस्थान का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट , मंडल प्रभारी सुरेन्द्र जोशी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह, विक्रम पेलडा, अनु. मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित टम्टा, मानेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत किये जाने तथा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ