राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष में आज कंडोलिया पार्क पौड़ी से माउंटेन बाइकिंग का आयोजन किया गया। माउंटेन बाइकिंग का शुभारंभ स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। विधायक पौड़ी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी माउंटेन बाइकिंग के साथ-साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों में अपार संभावनाएं हैं जिसमें युवा अपना भविष्य बना सकते हैं। पर्यटन विभाग के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में *” Tourism And Green Investment ”* की थीम पर आधारित माउंटेन बाइकिंग कंडोलिया पार्क से प्रारंभ होकर खिर्सू में अल्प विश्राम के बाद पुनः प्रारंभ हुई जिसका समापन पर्यटन कार्यालय पौड़ी में हुआ। माउंटेन बाइकिंग में लगभग 25 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

More Stories
पौड़ी पुलिस ने आपदा की घड़ी से निबटने के लिए मॉक ड्रिल के माध्यम से कराया सुरक्षित रहने का अभ्यास !
ऑपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही,एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की टीम ने पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान,एमडीडीए कॉलोनी में रह रहे 22 संदिग्धों को लिया हिरासत मे,लापरवाही बरतने वाले 15 मकान मालिकों पर ठोका 10,10 हज़ार का जुर्माना !
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र मे महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, बालासुन्दरी मंदिर के जंगल मे बोरे मे मिला सड़ा गला शव,पुलिस अधिकारियो का अमला पहुंचा मौके पर,पुलिस ने शव को कब्ज़े मे लेकर जाँच की शुरू !