गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधान सभा के विधायक लखपत सिंह बुटोला वर्तमान समय में चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के गांवों के भ्रमण पर है। विधायक की ओर से गांवों का भ्रमण कर जनता से मुलाकात कर समस्याओं से रूबरू हो रहे है ताकि आने वाले समय में क्षेत्र की समस्याओं के समधान के लिए कोई ठोस नीति बनायी जा सके।
विधायक ने रविवार को पोखरी के कांडई, आली, सतूड़, चमखोला, नागधार, सौड़ामंगरा, वीणा तल्ला, वीणा मल्ला, गुगली और सरणाचांई ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया गया। ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि समस्याओं के समाधान की हर संभव प्रयास किये जायेंगे। विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्र में लोगों की ओर से तमाम समस्याओं के बारे में बताया जा रहा है। क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए कार्य योजना भी तैयार की जा रही है और सरकार और शासन स्तर पर इन समस्याओं के हल के लिए प्रयास किये जायेंगे। भ्रमण के दौरान ब्लाक अध्यक्ष रवींद्र सिंह नेगी शामिल थे।

More Stories
लोक जनशक्ति पार्टी ने उत्तराखंड मे दीं दस्तक,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विशाल ठाकुर को सौपी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की कमान !
पटेलनगर की आईएसबीटी चौकी पुलिस ने शातिर वाहन चोर वसीम को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से चोरी का वाहन किया बरामद,
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,