
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में उत्तराखंड पुलिस की ईमानदारी और मुस्तैदी के मामले लगातार सामने आ रहे है आज केदारनाथ पुलिस ने राजस्थान से आई महिला तीर्थयात्री का खोया हुआ कीमती सामान और ₹50,000 रुपयों से भरा पर्स ढूंढ कर सकुशल वापस किया आपको बता दे की आज केदारनाथ यात्रा पर आयी महिला श्रद्धालु श्रीमती मालती भट्ट पत्नी जयंतीलाल भट्ट निवासी, बांसवाड़ा, राजस्थान का श्री केदारनाथ धाम मन्दिर परिसर में पर्स कहीं खो गया था। इस पर्स में 50,000 की नकदी सोने की गले की चेन एवं सोने की बालियों के साथ-साथ मोबाइल फोन तथा आवश्यक दस्तावेज थे। पर्स खो जाने से महिला और उनका परिवार बेहद परेशान और असहाय हो गया था।
मामले की सूचना मिलते ही केदारनाथ में सक्रिय खोया-पाया केंद्र और स्थानीय पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र में सघन खोजबीन शुरू की। पुलिस की कड़ी मेहनत और मुस्तैदी के फलस्वरूप उक्त पर्स जिसमें ₹50,000 नगद, मोबाइल फोन और सोने के जेवरात पूरी तरह सुरक्षित थे, बरामद कर लिया गया।
खोया-पाया केंद्र द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए श्रद्धालु मालती भट्ट को सूचित किया गया और उनके पूरे सामान को उनके सुपुर्द किया गया। केदारनाथ धाम जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर इतनी बड़ी रकम और सोने के जेवरात वापस मिल जाने पर श्रद्धालु महिला और उनके परिवार ने अत्यंत प्रसन्न होकर रुद्रप्रयाग पुलिस की ईमानदारी और कार्यप्रणाली का दिल से आभार व्यक्त किया।

More Stories
जोमेटो के डिलीवरी बॉय की कुटाई करने वाले सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब के नशे मे आरोपी ने की थी डिलीवरी बॉय की पिटाई !
रुद्रपुर बॉर्डर पर चोरो को पुलिस ने लुटा,आबकारी पुलिस वाले लाखो के कीमती गहने कर गये हड़प,कमबख्त कैमरो मे खोल दिया सारा राज,
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार