March 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखंड की मित्र पुलिस ने पेश की इमानदरी की मिसाल ,भीमताल पुलिस के जवान ने राहगीर का खोया हुआ पर्स सुपुर्द कर लौटाई चेहरे की मुस्कान।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 06.11.2024 को *चीता मोबाइल में नियुक्त हे0का0 दीप कुमार* को ड्यूटी के दौरान भीमेश्वर मंदिर के पास एक पर्स गिरा हुआ मिला *जिसमें 5,480 रुपए व अन्य महत्वपूर्ण कागजात* थे।

हे0का0 दीप कुमार द्वारा पर्स की जांच करने पर यह पाया गया कि दस्तावेज राजेंद्र सिंह पुत्र डूंगर सिंह निवासी मल्ला ढूंगसील भीमताल के नाम से थे। बिना देरी करते हुए पुलिस जवान द्वारा *अथक प्रयास के बाद राजेंद्र सिंह से संपर्क कर थाने में बुलाकर पर्स को सुरक्षित उनके सुपुर्द* किया गया।

*आगंतुक द्वारा भीमताल पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।*

You may have missed

Share