
जिलाधिकारी सविन बंसल ने शीशमबाड़ा प्लांट कूड़ा निस्तारण में लापरवाही पर आज नगर निगम कार्यालय में कम्पनी के अधिकारियों को किया तलब, शीशमबाड़ा प्लांट कूड़ा निस्तारण कार्यों की जानी अद्यतन स्थिति। नाराजगी जाहिर करते हुए, लिए कड़े निर्णय मानकों के अनुरूप कार्य करने पर की भारी अर्थदण्ड की कार्यवाही। जिलाधिकारी ने शीशमबाड़ा प्लांट में एक घंटा व्यतीत कर कूडा निस्तारण की स्थिति देखी महसूस किया स्थानीय लोगों का दर्द।
जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए कम्पनी को दिए कार्य करने के निर्देश साथ ही निर्धारित संख्या में उपकरण एवं वाहन संशाधन न शीशमबाड़ा प्लांट मानक के अनुरूप निस्तारण करने पर कम्पनी पर 07 लाख अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई। दो वर्ष से कम्पनी को नगर निगम की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद भी सुधार नही दिखने पर डीएम ने की अर्थदण्ड के कार्यवाही की संस्तुति के साथ-साथ जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में सम्बन्धित कम्पनी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि मानकों के अनुरूप कार्य करें तथा स्थानीय लोगों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए शीशमबाड़ा प्लांट से कूड़ा निस्तारण करें। उन्होंने निर्देशित किया कम्पनी निर्धारित शर्तो के अनुसार कूड़ा निस्तारण एवं परिवहन के लिए उपकरण एवं वाहन मानव लगाए। उन्होंने कहा कि कम्पनी कोई बहाना नही सुना जाएगा, कम्पनी को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश के साथ ही मानकों के अनुरूप कार्य करना होगा नही तो आगे जुर्मोने के साथ ही ब्लैक लिस्ट की कार्यवाही करने में कोई गुरेज नही किया जाएगा।

More Stories
लावारिस शव की शिनाख्त के दौरान पुलिस ने सुलझाई मौत की गुत्थी, निकली गैर इरादतन हत्या, 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, सत्यापन अभियान के दौरान संदिग्धों को लाया गया थाने
मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग, प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : मुख्यमंत्री