
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। 16 मई को स्थानीय सतपुली निवासी एक महिला ने थाना सतपुली में दी गई तहरीर में बताया कि सतपुली निवासी इमरान पुत्र अब्दुल वहिद ने उसकी बाथरुम में नहाते वक्त अश्लील विडियो बनाकर उसका लैंगिग शोषण किया। तहरीर के आधार पर सतपुली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त इमरान को पौड़ी रोड़ पर नयार नदी पुल के समीप सतपुली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के पश्चात न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल थे।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही