
देहरादून पुलिस ने पौ फटते ही दो गौंकशी करने वालो को मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया है आज मुखबिर की सूचना पर मीठी बेरी टी स्टेट थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत एक विक्रम टेंपो में सवार तीन बदमाशों को चेकिंग के दौरान रोकने पर टेंपो से उतर के दो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश सुल्तान व फैसल निवासी बिजनौर को पुलिस फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगी पुलिस द्वारा दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया तथा टेंपो चालक अभियुक्त असलम निवासी बिजनौर को गिरफ्तार किया,घायल बदमाशो को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया ये दोनो बदमाश दिनांक 21/22-5-24 की रात्रि में मीठी बेरी टी स्टेट में हुई गोकशी की घटना में थे शामिल और आज भी गोकशी करने के इरादे से आए थे लेकिन पुलिस पार्टी द्वारा घेरे जाने पर पुलिस पर फायर करते हुए भागने की फिराक मे थे जिसके बाद पुलिस ने बदमाशो की गोलियो का जवाब देते हुए टेंपो चालक बदमाश असलम को मय टेंपो के गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने बदमाशो के कब्जे से (02) 315 बोर के तमंचे मय खोखा कारतूस, एक चापड ,एक चाकू बरामद किया है मुठभेड़ के दौरान उक्त दोनों के बाएं पैर में गोली लगी है घायल बदमाशो को उपचार हेतु दून चिकित्सालय रैफर किया गया है
*नाम पता अभियुक्तगण :-*
*1. सुल्तान S/O मोहम्मद अनीस R/O , मोहल्ला पठानपूरा ,बिजनौर(घायल)*
*2. मोहम्मद फैसल S/O मोहम्मद असलम R/O नजीबाबाद जिला बिजनौर (घायल)*
*मुठभेड़ के दौरान उक्त दोनों के बाएं पैर में गोली लगी है*
*3. असलम पुत्र ज़हीर निवास कस्बा व थाना नहटोर जिला बिजनौर u.p.*


More Stories
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण; निरिक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं का हुआ बड़ा खुलासा, उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को भेजी संस्तुति !
देहरादून की ANTF टीम ने शातिर नशा तस्कर दिलशाद को किया गिरफ्तार, टीम ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशे की गोलियां और केप्सूल किये बरामद,पकड़ा गया आरोपी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बना रहा था नशे का शिकार !
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से अवैध हथियार हुआ बरामद, पुलिस पार्टी पर फायर कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने बदमाश को भेज दिया अस्पताल !