
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों व ऑपरेशन स्माइल टीम को गुमशुदाओं की तलाश कर उनके परिजनों से मिलाने के निर्देश दिए गए हैं। 28 मई को श्रीमती शशि देवी ने “ऑपरेशन स्माइल” टीम को सूचना दी कि 19 मई को उनकी कोटद्वार निवासी पुत्री सुनीता देवी पत्नी स्व0 वीरेन्द्र सिंह (49 वर्ष) जो कि मानसिक रूप से कमजोर है। बिना बताये घर से कहीं चली गईं है। ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा बिना समय गंवाये कार्यवाही करते हुए गुमशुदा को तलाश करने पर पता चला कि गुमशुदा कोटद्वार रेलवे स्टेशन से कानपुर की ट्रेन में बैठी थी। ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा कानपुर में अकबरपुरा व उसके आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा की खोजबीन की गई तो गुमशुदा सुनीता देवी को अकबरपुरा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर आपरेशन स्माइल टीम द्वारा कोटद्वार लाकर उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक सुमनलता, आरक्षी संजीव कुमार, शेखर सैनी, आकाश मीणा और महिला आरक्षी विद्या मेहता शामिल थे।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त