देहरादून
सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की परियोजनाओं एवं योजनाओं से संबंधित मिसिंग लिंक फंडिंग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी विकास, लोक निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कल्याण, ऊर्जा, विद्यालय शिक्षा, पिटकुल, सिंचाई तथा अन्य संबंधित विभागों की उन परियोजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जिनके पूर्ण क्रियान्वयन हेतु अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता है या जिन्हें आंशिक फंडिंग प्राप्त होने के बावजूद शेष धन की जरूरत है।
मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त फंड अथवा आंशिक “मिसिंग लिंक” फंड की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वीकृत लेकिन लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए, ताकि जनहित से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो।
उन्होंने सचिव वित्त को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत अतिरिक्त धनराशि की मांग का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार स्वीकृति प्रदान की जाए, जिससे विकास कार्यों को गति मिल सके। साथ ही जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें तथा जिन परियोजनाओं को धनराशि प्राप्त हो चुकी है, उनका कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र अविलंब प्रस्तुत करें।
मुख्य सचिव ने विभागों एवं जिलाधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में पारदर्शिता और तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव सचिन कुर्वे, दिलीप जावलकर व रंजीत सिन्हा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
देवप्रयाग मे दुख़द हादसे मे गई दो लोगो क़ी जान, तेज़रफ्तार कार करीब 150 मीटर गहरी खाई मे गिरी, sdrf ने बमुश्किल बचाई तीन लोगो क़ी जान, चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी कार.देखे. रेस्क्यू का वीडियो.!
देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!
होली एंजल स्कूल के 240 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का किया शैक्षिक भ्रमण, सीखी आपदा प्रबंधन की बारीकियां.!