उत्तराखंड में मंत्री हैं बाहर, नहीं पूरा हो रहा था कोरम, धामी कैबिनेट की बैठक हुई स्थगित, सीएम धामी आज दिल्ली में मिल सकते है केंद्रीय मंत्रियो से, कल जाएंगे जम्मू……
देहरादून: आज 11 सितंबर को होने वाली मंत्रिमंडल की प्रस्तावित बैठक हुई स्थगित, अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित हुई बैठक,उक्त बैठक अब 25 सितंबर को होगी। सचिवालय में सुबह 11:30 बजे होगी कैबिनेट बैठक।
सूत्रों की माने तो कई मंत्री इस समय राज्य से बाहर है। जिसके चलते कैबिनेट में कोरम नहीं हो पा रहा था पूरा जिसके चलते बैठक की गई स्थगित अब 25 को होगी बैठक।
वही बैठक स्थगित होने के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का दिल्ली दौरा आज। आज केंद्रीय मंत्रियों से कर सकते है मुलाकात धामी।
उत्तराखंड राज्य के लिए विकास कार्यों पर केंद्र सरकार के मंत्रियों के सामने रखेंगे प्रस्ताव। पार्टी के बड़े नेताओं से भी मुख्यमंत्री धामी कर सकते है मुलाकात।
कल गुरुवार को जम्मू कश्मीर जाएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री धामी।
गुरुवार देर शाम दिल्ली लौटेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। शुक्रवार को वापस देहरादून लौटेंगे धामी।


More Stories
राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड की सड़क अवसंरचना को रूपये 7 हजार करोड़ की मिली सहमति
धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा, उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत FTII से पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार, 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का विशेष अभियान