
रामलीला मंचन के दौरान पात्रों को पुरस्कार वितरण करते मंत्री गणेश जोशी।*
देहरादून,18 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार को जोगीवाला स्थित वेडिंग प्वाइंट में श्रीराम गढ़ सभा द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के दौरान पात्रों को पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आयोजको द्वारा मंत्री जोशी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने श्रीराम गढ़ सभा द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के दौरान अभिनय करने वाले पात्रों को परितोषिक पुरस्कार वितरण किया।
इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि भगवान राम हम सब के आराध्य है ओर यह भगवान श्री राम का कार्य है। मंत्री जोशी ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने आज धीरे-धीरे यह लीलाएं समाप्त होने की कगार पर है और श्रीराम गढ़ संस्था द्वारा इनके संवर्धन का काम किया जा रहा है, जो सराहनीय है।
उन्होंने कहा आज हमारे नौजवान की दिशा बदल रही है ऐसे में संस्था द्वारा अपनी संस्कृति के संवर्धन के लिए जो कार्य किया है वह बधाई के पात्र हैं। मंत्री जोशी ने आयोजको को बधाई ओर शुभकामनाएं भी दी
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष वीरेन्द्र गुसांई, राजपाल रावत, भूपेंद्र कठेत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
देश की आजादी की 80 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली तिरंगा यात्रा.!
स्वतंत्रा दिवस से पूर्व देहरादून पुलिस अलर्ट मोड़ पर, शहर से लेकर देहात तक चला सघन चेकिंग अभियान, होटलों धर्मशालो सहित खंगले रेलवे स्टेशन और बस अड्डे,हर शख्स की सुरक्षा ही हमारा पहला कर्तव्य -एसएसपी देहरादून प्रमेंद डोभाल.!
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून में निकली भव्य तिरंगा यात्रा* *न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग.!