
कबीना मंत्री गणेश जोशी ने रिंग रोड़ स्थित स्काई गार्डन में डोईवाला विधानसभा विधायक बृज भूषण गैराला की अध्यक्षता में भारतीय विकास एवम् शिक्षण संस्थान के तत्वाधान में आयोजित मिशन 4G+ (गौ, गंगा, गाँव और गाँधी) की भव्य जागरूकता रैली का फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया।
जागरूकता रैली स्काई गार्डन से प्रारंभ होकर रिस्पना पुल स्थित मीनाक्षी वेडिंग प्वाइंट में समापन होगा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ ही विभिन्न संस्थाओं की महिलाओं ने अपने पारंपरिक वेशभूषा में जागरूकता रैली में शामिल हुई। इस अवसर पर मंत्री ने आयोजको को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों को प्रोत्साहित क्रामेंकी बात कही।
मंत्री जोशी ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि अपने भविष्य को बेहतर जीवन शैली देने के लिये हमें प्रण लेना होगा जल, मिट्टी,गांव के संवर्धन के लिए कार्य करें और अपनी युवा पीढ़ी को जड़ों से जोडें और अपनी धरोहर / संस्कृति से रूबरू करायें। उन्होंने कहा समाज में गौ, गंगा, गांव और गांधी के महत्व को बताने और इनकी विचारधारा के प्रचार प्रसार को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा नौटियाल, सुभाष भट्ट, संस्था सचिव हरीश रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
देश की आजादी की 80 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली तिरंगा यात्रा.!
स्वतंत्रा दिवस से पूर्व देहरादून पुलिस अलर्ट मोड़ पर, शहर से लेकर देहात तक चला सघन चेकिंग अभियान, होटलों धर्मशालो सहित खंगले रेलवे स्टेशन और बस अड्डे,हर शख्स की सुरक्षा ही हमारा पहला कर्तव्य -एसएसपी देहरादून प्रमेंद डोभाल.!
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून में निकली भव्य तिरंगा यात्रा* *न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग.!