
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। कोटद्वार में खनन माफियाओं के हौसले बुलन्द होते जा रहे हैं। हो भी क्यों ना। भाबर क्षेत्र की नदियां खनन माफियाओं के लिए सोना उगल रही हैं। भाबर क्षेत्र के अन्तर्गत मालन नदी में अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर को पकड़ने गए वन कर्मियों पर खनन माफियाओं ने हमला बोल दिया। खनन माफियाओं ने फारेस्ट गार्ड के साथ बदसलूकी करते हुए उसके साथ हाथापाई की। मामले में फॉरेस्टर की ओर से कोटद्वार कोतवाली में तहरीर देकर खनन माफियाओं के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है।

More Stories
एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन चंबा में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, जवानों के साथ दौड़ मे भाग लेकर जवानो का किया उत्साह वर्धन_प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की सिखलाई एवं प्रशिक्षण का लिया जायजा, RTC मैस, पुलिस लाइन मैस, बैरेक, फार्मेसी, जिम आदि का किया निरीक्षण.!
सेवा क्रांति वेलफेयर के मोनू सिंह ने किया नेक काम, ना जात देखी ना देखा धर्म गंभीर रूप से बीमार के लिए किया रक्तदान !
देहरादून क़ी पटेलनगर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ क़ी कार्यवाही, बाजार चौकी ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों क़ी अवैध स्मैक क़ी बरामद.!