खटीमा
खटीमा स्थित पूर्णागिरि मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए मंदिर परिसर में साफ-सफाई की तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वच्छ और स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण के लिए सभी नागरिक अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लें तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही एक जनआंदोलन का रूप ले सकते हैं।

More Stories
एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी (सीडीएस) के तीन दिवसीय सम्मेलन का हुआ समापन, सम्मेलन के अंतिम दिन विशेषज्ञों ने कहा कि ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच से मधुमेह और हृदय संबन्धित समस्याओं मिल सकती है निजात.!
हरिद्वार क़ी थाना बहादराबाद पुलिस ने गौकशी प्रकरण में की कार्रवाई,बाहदराबाद पुलिस ने मुस्तफाबाद के जंगल क्षेत्र में गौकशी करने के मामले में दी दबिश, गौ कशी क़ी घटना मे वांछित दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार.!
टिहरी क़ी कैम्पटी पुलिस ने अवैध शराब के तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से तस्करी कर लाई गई 16 पेटी अवैध शराब और बियर कि बरामद,