
मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।* जिसके अनुपालन में आज उत्तराखण्ड *एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स* द्वारा थाना सेलाकुई क्षेत्र से आज 02 ड्रग तस्करौ को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से *करीब 2 किलो 100 ग्राम चरस* की बरामदगी की गई है। जिसे यह तस्कर पुरोला उत्तरकाशी से लाकर देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर अपने पैडलरों को सप्लाई करने वाले थे। *पकड़े गये दोनों ड्रग तस्करों* 1…यूनुस पुत्र इद्दू पता सलाराबाद थाना धामपुर जिला उत्तर प्रदेश हाल निवासी शहजाद का मकान शास्त्री नगर खाल बसंत विहार देहरादून 2…माहेश्वरी उर्फ मेघा पुत्री वीरेंद्र लाल निवासी झूला बगड़ नंदप्रयाग जनपद चमोली हाल निवासी गोदावरी का मकान निकट गैस एजेंसी गोविंदगढ़ देहरादून *के विरूद्ध थाना सेलाकुई देहरादून पर एएनटीएफ टीम द्वारा अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।*
*एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर* द्वारा जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) टीम को विगत काफी समय से जानकारी मिल रही थी देहरादून क्षेत्र में काफी मात्रा में ड्रग की सप्लाई धामपुर उत्तरप्रदेश के तस्करों द्वारा की जा रही है जिस पर मेन्यूवली काम करते हुए ड्रग डीलर को चिन्हित किया गया एवं उसकी निगरानी एवं गिरफ्तारी के लिए *एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) टीम* द्वारा अपना जाल बिछाया गया। जिसके फलस्वरूप दिनांक 28.11.2024 को 11 बजे करीब *सेलाकुई रामपुर पुल से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम अवैध चरस की बरामदगी की गई है।*
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि वह *पकड़ी गई चरस को पुरोला उत्तरकाशी से महिला की आड़ में कई बार ला चुके है ।* ड्रग तस्कर अपने साथ महिला को पुलिस चेकिंग से बचने के लिए हमेशा साथ रखकर ड्रग की सप्लाई करता था। अभियुक्त द्वारा बतायी गई जानकारी के अनुसार स्थानीय पैडलरों के खिलाफ एएनटीएफ टीम द्वारा शीध्र ही कार्यवाही की जाएगी।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-*
1..यूनुस पुत्र इद्दू पता सलाराबाद थाना धामपुर जिला उत्तर प्रदेश हाल निवासी शहजाद का मकान शास्त्री नगर खाल बसंत विहार देहरादून।
2.. माहेश्वरी उर्फ मेघा पुत्री वीरेंद्र लाल निवासी झूला बगड़ नंदप्रयाग जनपद चमोली हाल निवासी गोदावरी का मकान निकट गैस एजेंसी गोविंदगढ़ देहरादून*

*बरामदगी का विवरण –
2 किलो 100 ग्राम अवैध चरस*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।
*एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536*
*एएनटीएफ/एसटीएफ टीम*
1- निरीक्षक नीरज कुमार चौधरी
2- उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह
3- हे0का0 नरेंद्र पुरी
4- का0 गम्भीर सिंह
5- का0 दीपक नेगी

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!