
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
दिनांक 22.08.2024 को गीता भवन के प्रबन्धक गौतम कुमार द्वारा थाना लक्ष्मणझूला में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गीता भवन की फर्जी वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन कमरे बुक करने के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है। इस शिकायत पर थाना लक्ष्मणझूला पर तत्काल मु0अ0सं0- 53/24,धारा- 318 बीएनएस व 66 आई टी एक्ट पंजीकृत किया गया।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आमजन के साथ हो रही धोखाधड़ी की इस प्रकार की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए फर्जी वेबसाइट बनाने वाले अभियुक्तों का पता कर उनकी गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला द्वारा कुशल विवेचनात्मक कार्यवाही व साक्ष्य संकलन के उपरांत गीता भवन की फर्जी वेबसाइट को बनाने वालों का पता भरतपुर राजस्थान में होना प्रकाश में आया जिस पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर फर्जी वेबसाइट बनाकर गीता भवन और अन्य आश्रमों में ऑनलाइन कमरे बुक करने के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसे लेने वाले गैंग के एक मुख्य अभियुक्त नासिर उर्फ मस्तान पुत्र उमरदीन ग्राम जटवास डींग को भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।गैंग में सम्मिलित अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु पौड़ी पुलिस प्रयासरत है।
*अभियुक्त से पूछताछ का विवरण*
अभियुक्त से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं और मेरे साथी फेमस आश्रमों की फेक वेबसाइट बनाते हैं तथा ऑनलाइन कमरे बुक करने के नाम पर लोगों से पैसे जमा करवाकर ऑनलाइन ठगी करते हैं इससे हमें कम समय में अधिक पैसे मिल जाते हैं। हमारे द्वारा प्रयुक्त किये गये बैंक खाते व मोबाइल नम्बर भी फर्जी दस्तावेजो के आधार पर खोले गये हैं। जांच करने पर पता चला है कि अभियुक्त द्वारा पंजीकृत किये गये मोबाइल नम्बरों के विरूद्ध गुजरात,पं0 बंगाल व केरल के साइबर पुलिस पोर्टल में भी शिकायतें दर्ज हैं और इनके द्वारा ऑनलाइन ठगी में प्रयोग की गयी फर्जी वेबसाईट https://gitabhawanrishikesh.site है।
*नाम पता अभियुक्त*
1. नासिर (उम्र-23 वर्ष) उर्फ मस्तान पुत्र उमरदीन, ग्राम- जटवास डींग, भरतपुर, राजस्थान।
*पुलिस टीम*
2. प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार थाना लक्ष्मणझूला।
3. उपनिरीक्षक उत्तम रमोला
4. मुख्य आरक्षी रोहित कुमार
5. आरक्षी सतपाल भंडारी
* साइबर सेल टीम*
1. अपर उपनिरीक्षक दीपक अरोड़ा
2. आरक्षी अमरजीत सिंह

More Stories
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार